चंपावत। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा उठान के लिए वाहनों का रोस्टर तय किया गया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 30 अक्तूबर तक विशेष अभियान के तहत कूड़ा एकत्र किया जाएगा।
खंड विकास अधिकारी कवींद्र सिंह ने बताया कि प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरे के उत्पादन को कम करने, प्लास्टिक कचरे के प्रसार को रोकने और अलग भंडारण सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों में स्थापित प्लास्टिक संग्रहण केंद्रों में एकत्र प्लास्टिक के उठान के लिए वाहन का रूट चार्ट निर्धारित किया गया है।
इसके तहत अमोड़ी मोटर मार्ग में 16 अक्तूबर, खलकड़िया-मेरौली मोटर मार्ग में 17 अक्तूबर, पचनई मोटर मार्ग में 18 अक्तूबर, सिप्टी मोटर मार्ग में 19 अक्तूबर, खेतीखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग में 20 अक्तूबर, चंपावत-सिमलटा मोटर मार्ग में 21 को, चंपावत-नीड मोटर मार्ग में 23 अक्तूूबर को कूड़ा उठान किया जाएगा।
इसी तरह चंपावत-चौड़ाख्याली मार्ग में 25 को, चंपावत-अमकड़िया मोटर मार्ग में 26 अक्तूबर, सिमल्टा- सीलिंगटॉक मोटर मार्ग में 27 को, भंडारबोरा में 30 अक्तूबर और नयाल-बजौन-बगेड़ी मोटर मार्ग में 31 अक्तूबर को वाहन से कूड़ा एकत्र किया जाएगा। संवाद