टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ओर से 15 जून 2024 को रुद्रप्रयाग हादसे में निलंबित कार्मिकों की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। संघ ने छह अगस्त से तीन दिन तक पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है। संघ के शाखा अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडेय ने बताया कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय टनकपुर में चार अगस्त से दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। सोमवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। छह से नौ अगस्त तक पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। संवाद