फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: रोडवेज ने शुरू की कैशलेस सुविधा, अब बस में सफर करने वाले यात्रियों को नहीं होना पड़ेगा परेशान

Fri, 07 Oct 2022 03:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)।

सार

बसों में सफर करने वाले यात्री अपने मोबाइल के जरिए भी टिकट की राशि का भुगतान कर सकते हैं। साथ ही परिचालकों को यात्रियों को टिकट राशि के बाकी पैसे लौटाने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
uttarakhand roadways
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए लोहाघाट डिपो की ओर से टिकट बुकिंग के लिए कैशलेस सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे यात्रियों और परिचालकों को काफी सुविधा होगी। यात्रियों ने रोडवेज की इस पहल का स्वागत कर इसे काफी उपयोगी बताया है।

विज्ञापन


रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बस में यात्रियों के लिए कैशलेस सुविधा शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बसों में सफर करने वाले लोग अब पेटीएम के जरिए टिकट का भुगतान कर सकते हैं। एजीएम का कहना है कि बसों में सफर करने वाले यात्री अपने मोबाइल के जरिए भी टिकट की राशि का भुगतान कर सकते हैं।

परिचालकों को यात्रियों को टिकट राशि के बाकी पैसे लौटाने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि यात्री रोडवेज बसों के आवागमन का समय, टिकट आदि की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र प्रभारी भुवन चंद्र गहतोड़ी से संपर्क कर सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश मुरारी, हितेश मुरारी, नवल राय, भगवान सिंह ढेक, शिवराज बोहरा आदि ने रोडवेज की पहल का स्वागत कर इसे यात्रियों के लिए सुविधाजनक बताया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Avalanche: चार शवों के उत्तरकाशी पहुंचते ही मचा कोहराम, सात शव और बरामद, तीन की तलाश जारी
विज्ञापन


सभी बसों में पेटीएम के पर्चे चस्पा किए गए
लोहाघाट डिपो में वर्तमान में 32 बसें हैं। यहां से प्रतिदिन 16 बस सेवाएं मैदानी क्षेत्रों के लिए संचालित होती हैं। एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि लोहाघाट से दिल्ली, देहरादून, गुरूग्राम, बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल, ऋषिकेश आदि रूटों पर बसों का संचालन होता है। सभी बसों में पेटीएम के पर्चे चस्पा कर दिए हैं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें