चंपावत। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो की बस चंपावत-टनकपुर एनएच पर धौन के पास खराब हो गई। इससे बस में बैठे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस यूके 07पीए 4274 यात्रियों को लेकर गुरुग्राम जा रही थी। इस दौरान धौन के पास अचानक बस खराब हो गई। बस में 35 से अधिक यात्री थे। मौके पर चालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो के एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि प्रेशर पाइप फटने से बस खराब हो गई थी। बस में सवार कुछ यात्रियों को पीछे से आ रही रोडवेज की बसों में आगे के लिए भेजा गया। जबकि गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों का पैसा रिफंड किया।