फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडवेज बस ने फिर दिया दगा, परेशान रहे मुसाफिर

Thu, 16 Nov 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास खराब बस। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज की एक बस का बुधवार को ब्रेक फेल हुआ। किसी तरह बड़ा हादसा बचा और एक दिन बाद बृहस्पतिवार को एक और रोडवेज की बस ने दगा दे दिया। तकनीकी खराबी के चलते बस रास्ते में खराब हो गई। इस वजह से यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय तक फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन-स्वाला के बीच दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही बस (यूके ०7/ पीए 2994) खराब हो गई। इसमें सवार 21 यात्रियों को एक घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को दूसरे वाहन से पिथौरागढ़ भेजा गया। लगातार खराब हो रही बस मुसाफिरों के लिए मुसीबत बन रही है। इस साल अब तक 48 बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें