फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: ब्रेक फेल होने से धारचूला से टनकपुर जा रही रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चालक की मौत

Wed, 03 Jun 2026 11:24 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

लोहाघाट के मरोड़ाखान में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहाघाट में बुधवार सुबह धारचूला से टनकपुर की ओर आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान-रायकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक चंपावत के बड़ोली निवासी बेनीराम भट्ट की खुद की बस के पहिए के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसा बस के ब्रेक फेल या स्टीयरिंग फेल होने के कारण हुआ। बस के परिचालक किशन और यात्रियों के अनुसार, जैसे ही बस लोहाघाट के मंदिर के पास मोड़ पर पहुंची चालक बेनीराम भट्ट ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इस दौरान चालक की ओर का दरवाजा खुल गया और वह सीट से गिरकर सड़क किनारे नाली में जा गिरे। इसके बाद बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार और तहसीलदार मोहीउद्दीन मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की मदद से बस को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे जो इस हादसे में सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें