फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तल्ली चांदमारी में सड़क किनारे नाली क्षतिग्रस्त

Thu, 08 Jun 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सड़क किनारे क्षतिग्रस्त नाली को ठीक करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते लोहाघाट पाटन पाटनी ग्राम
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र से लगे ग्राम सभा पाटन पाटनी के तल्ली चांदमारी मोहल्ले में लंबे समय से सड़क किनारे क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत न होने पर लोग भड़क गए हैं। आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उनके मोहल्ले में सड़क किनारे बनी नाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त और बंद होने से गंदगी सड़क में बह रही है। कुछ लोग अपने घरोंं का सीवर बहा रहे हैं। इससे निकलने वाली दुर्गंध से यहां से गुजरने वालों और आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि महीनों से नाली क्षतिग्रस्त और बंद है। इसे ठीक करने में न ग्राम सभा और न ही प्रशासन ही कोई दिलचस्पी दिखा रहा है। लोगों ने जल्द नाली ठीक न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश पाटनी, कैलाश पाटनी, एलएम पाटनी, नारायण दत्त बिष्ट, जीवन चंद्र, मनोज पुनेठा, घनश्याम चिलकोटी, उमेश पाटनी, कमला पाटनी, माहेश्वरी पाटनी, रेखा पाटनी, मुन्नी बिष्ट, माधवी देवी, लक्ष्मी मिश्रा ,गीता पांडेय मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें