फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तल्लादेश से रूपालीगाड़ तक सड़क का मिलान हो

Sun, 30 Jul 2023 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
तल्लादेश में जन चौपाल लगा समस्याओं की जानकारी लेते भाजपा पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। ग्रामीणों ने नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश से रूपालीगाड़ तक सड़क का मिलान करने मांग उठाई है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष और बीडीसी सदस्य कमल सिंह रावत की ओर से सिमिया आमनी में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने कहा कि तामली को टनकपुर-जौलजीबी सड़क के रूपालीगाड़ से जोड़ने के मुख्यमंत्री के एलान के बाद शासनादेश हो चुका है लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि सड़क बनने से इलाके की 18 ग्राम पंचायतों की नौ हजार से अधिक आबादी को लाभ होगा। इसके अलावा मोाबाइल नेटवर्क बेहतर करने, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं में सुधार सहित कई समस्याओं को उठाया गया। मंडल अध्यक्ष ने सभी समस्याओं को निराकरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। चौपाल में क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें