टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला में आया मलबा। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार सुबह करीब दो घंटे बंद रहा। यहां से 22 किमी दूर स्वांला के पास आए मलबे से आवाजाही थमी रही। इस कारण कई वाहन फंसे रहे और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। आपदा नियंत्रण विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह सवा पांच बजे स्वांला में आए मलबे से सड़क बंद हो गई। मलबे को हटाने के लिए एनएच खंड के कार्मिकों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। सुबह करीब सवा सात बजे सड़क को खोला जा सका। इस दौरान काफी वाहन फंसे रहे।