चंपावत के चतुरबोट में खाई में गिरा मैक्स वाहन।
- फोटो : AMAR UJALA
रात भर खाई में गिरे वाहन में ही फंसा रहा घायल चालक संवाद न्यूज एजेंसी चंपावत। नेपाल सीमा से लगे चंपावत-मंच-तामली मोटर मार्ग पर बीती रात एक मैक्स जीप के गहरी खाई में गिरने से चालक घायल हो गया। लॉकडाउन के चलते दुर्घटना की जानकारी लोगों को सुबह हो पाई। घायल वाहन चालक रात भर खाई में गिरे वाहन में ही फंसा रहा। सोमवार सुबह एक बाइक सवार ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाल धर्मवीर सिंह सोलंकी के अनुसार रविवार की रात जीप चालक प्रकाश सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी सिमियां जीप (यूके ०३ टीए ०२८३) तामली को जा रही थी। इस बीच चतुरबोट के समीप चालक जीप एकाएक बेकाबू हो खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी लोगों को सोमवार को उस समय हुई जब सीमांत क्षेत्र से एक बाइक सवार जिला मुख्यालय को आ रहा था। घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। सीएमएस डाँक्टर आरके जोशी को प्राथमिक इलाज के बाद चालक को छुट्टी दे दी गई। फोटो २५ सीपीटी ०२पी। सतीश जोशी