फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीता सिंह बनी आशा यूनियन की लोहाघाट ब्लाक अध्यक्ष

विज्ञापन
आशा हैल्थ वर्कर्स यूनियन के सम्मेलन में जानकारियां देते प्रदेश महामंत्री डा.कैलाश पांडेय - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आशा यूनियन के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में आशाओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान लोहाघाट ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें रीता सिंह को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में संगठन की अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ.कैलाश पांडेय ने कहा कि पिछले साल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आशाओं को मासिक मानदेय निश्चित करने का वादा किया था लेकिन एक साल बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया है। जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने कहा कि सितंबर-2021 से पूरे जिले में कोरोना भत्ते के पैसे का कोई भुगतान आशाओं को नहीं किया गया है। तय किया कि जब तक कोविड भत्ते की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता तब तक आशाएं कोरोना ड्यूटी नहीं करेंगी।
इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा विनीता पांडेय को उपाध्यक्ष, चंपा राय को सचिव, पद्मा प्रथोली को कोषाध्यक्ष, कौशल्या पांडे को उपसचिव चुना गया। बाद में आशाओं ने न्यूनतम वेतन और कर्मचारी का दर्जा देने, कोविड भत्ते की बकाया राशि का भुगतान करने आदि मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर रीता सिंह, पद्मा प्रथोली, विनीता पांडेय, कौशल्या पांडेय, लक्ष्मी जोशी, कमला मेहरा, हेमा जोशी, रेखा बिष्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें