फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम का इनाम : चंपावत जिला अस्पताल को मिला एनक्यूएएस प्रमाणपत्र

Wed, 28 Jun 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
डॉ.प्रदीप सिंह बिष्ट, सीएमएस।
विज्ञापन
चंपावत। भारत सरकार ने चंपावत जिला अस्पताल को एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) प्रमाणपत्र दिया है। इसके तहत चंपावत के जिला अस्पताल को 4.60 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा नैनीताल के बीडी पांडेय जिला अस्पताल और रुड़की एसडीएच को भी यह प्रमाणपत्र दिया गया है।
विज्ञापन

चंपावत के अस्पताल को छह (वाह्य रोग विभाग, ब्लड बैंक, मातृत्व रोगी कक्ष, औषधि लेबर रूम और सामान्य प्रशासन) विभागों में गुणवत्ता युक्त इलाज के लिए ये प्रमाणपत्र दिया गया है। अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए पिछले साल के अंत में आई टीम की संस्तुति के बाद ये प्रमाणपत्र दिया गया है। इस प्रमाणपत्र से आम लोगों का अस्पताल के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि इस प्रमाणपत्र के मिलने के बाद अस्पताल को तीन साल तक प्रति बेड 10 हजार रुपये सालाना की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
जिला अस्पताल को पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता को और बेहतर करने के साथ संसाधन का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। बेहतर इलाज देने के लिए अस्पताल की पूरी टीम निष्ठा के साथ काम करेगी। - डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट, सीएमएस, जिला अस्पताल, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें