फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टनकपुर में प्रदर्शन करते सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को वर्कशाप गेट परिसर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से पेंशन बढ़ोतरी, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने की मांग की।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त रोडवेज कल्याण समिति के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मियों ने प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश की अध्यक्षता एवं लीलाधर शर्मा के संचालन में हुई बैठक में पेंशन बढ़ोतरी को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर विचार-विमर्श किया गया जिस बाबत राष्ट्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक राउत की पेंशन बढ़ोतरी को लेकर बंगलूरु में होने वाली बैठक में प्रतिभाग करने का फैसला लिया गया।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से साढ़े सात हजार पेंशन राशि, डीए, चिकित्सा सुविधा और पेंशन से वंचित सेवानिवृत्त कर्मियों को पांच हजार रुपये पेंशन जल्द देने की मांग की। इस दौरान मोहन कार्की, मोहन देव भट्ट, भूपराम, मदन नाथ, हरीश ज्याल, मोहन चंद, विद्यासागर भट्ट, पुष्कर राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें