फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मुर्गियों और अंडों के प्रवेश पर फिर बढ़ाई रोक

Wed, 10 Sep 2025 09:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए सतर्कता जारी है। डीएम ने कुक्कुट प्रजाति के पक्षियों की सुरक्षा और संभावित संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से तहसील पूर्णागिरि टनकपुर के सभी प्रवेश द्वार पर मुर्गियों, अंडों और फीड के आगमन पर फिर से एक सप्ताह की रोक लगा दी है। डीएम ने कहा कि संभावित संक्रमण की रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत टनकपुर के तहसील पूर्णागिरि के सभी प्रवेश बिंदुओं पर आने वाली मुर्गियों और अंडों के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की सीमाओं पर सतर्कता लगातार जारी है। पशुपालन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें भी पूरी सतर्कता बरत रही हैं। बता दें कि प्रशासन ने बर्ड फ्लू को देखते हुए पूर्व में भी दो सप्ताह तक रोक लगाई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें