लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत सुंई पऊ के डुंगरी से कोलीढेक के लिए जाने वाले बदहाल मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि बदहाल मार्ग को ठीक करने के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से आवाजाही में काफी परेशानियां होती थी। लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि वर्तमान में सड़क सुधारीकरण के तहत चोक हुई नालियों को खोलने, सड़क पर बने गड्ढों में इंटर लॉकिंग और साफ करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार शामिल किया गया है। धन की स्वीकृति मिलते ही सड़क पर हॉट मिक्स कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। संवाद