चंपावत। जिले के अमोड़ी क्षेत्र में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से जगह-जगह तार टूटने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। यूपीसीएल ने जानकारी के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। धूरा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ने बताया कि शुक्रवार देर रात बिजली लाइन में पेड़ गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे रात के समय काम कर रहे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शनिवार को यूपीसीएल ने बिजली लाइन ठीक कर दी है। संवाद