चंपावत। सोशल मीडिया के माध्यमों से प्रसारित हो रही दूषित पेयजल की खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर जल संस्थान ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कर दी है। जल संस्थान ईई आरपी डोभाल ने बताया कि जांच में एक निजी जल संयोजन नाली के भीतर क्षतिग्रस्त पाया गया जिस कारण पेयजल दूषित हो रहा था। तकनीकी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कनेक्शन को बंद किया गया। पाइपलाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।