चंपावत। जिला मुख्यालय में शहीद राहुल रैंसवाल की पुण्यतिथि मनाई गई। पीएमश्री जीआईसी में स्थित शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। राहुल सिंह रैंसवाल 21 जनवरी 2020 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। इस दौरान शहीद के पिता पूर्व सैनिक वीरेंद्र सिंह रैंसवाल और मां हरू देवी ने कहा कि उन्हें बेटे के बलिदान पर गर्व है। भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय, शंकर पांडेय, गौरव पांडे, गोविंद सामंत ने कहा कि शहीद राहुल ने देश की रक्षा के लिए के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए।