पाटी में कुत्ताें का टीकाकरण करती पशुपालन विभाग की टीम। संवाद
पाटी (चंपावत)। पाटी में लोगों के लिए सिरदर्द बने कुत्तों से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। नागरिकों के प्रशासन से आग्रह करने के एक दिन बाद मंगलवार को पशुपालन विभाग की टीम ने 20 कुत्तों का टीकाकरण किया।
पाटी क्षेत्र में पिछले पांच दिन में सड़क पर रहने वाले कुत्तों ने 20 लोगों को काटा है। मंगलवार को पशुपालन विभाग के अलावा पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कुत्तों को पकड़ कर पाटी के माराकुली, स्टेशन, मष्टा मंदिर, थाना क्षेत्र, न्यू कॉलोनी आदि में टीकाकरण किया गया। पशु चिकित्साधिकारी राहुल सती ने बताया कि 20 कुत्तों का टीकाकरण कर निशान लगाया गया है। आगे भी ऐसे राह चलते कुत्तों को चिह्नित कर टीकाकरण किया जाएगा। टीम में तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, डॉ. दीपक कुमार, कमल मेहरा, शिवांशु खर्कवाल, राजस्व उप निरीक्षक विनोद सिंह देव आदि मौजूद थे।