फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : चंपावत में पांच दिन में शुरू होगा अस्थिरोग का इलाज

Sat, 12 Aug 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत के पहाड़ी जिले की स्वास्थ्य सेवा के लिए राहत की खबर है। जिला अस्पताल को 16 अगस्त अस्थि रोग का इलाज मिल सकेगा। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि हल्द्वानी से स्थानांतरित अस्थिरोग विशेषज्ञ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

चंपावत जिले में जिला अस्पताल और लोहाघाट उप जिला अस्पताल में अस्थिरोग विशेषज्ञ नहीं है। इसके चलते जिले के पर्वतीय हिस्से में बीते डेढ़ माह से अधिक समय से हड्डी से संबंधित इलाज नहीं हो पा रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। समूचे पहाड़ी क्षेत्रों में हड्डी से संबंधित परेशानी के लिए मैदानी क्षेत्र की दौड़ लगानी पड़ रही है। इस वक्त सिर्फ टनकपुर उप जिला अस्पताल में ही अस्थिरोग विशेषज्ञ हैं।
अलबत्ता अब हल्द्वानी बेस अस्पताल से स्थानांतरित होकर आए अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस खोलिया ने कार्यभार संभाल लिया है। सीएमएस डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला अस्पताल में 16 अगस्त से नियमित रूप से अस्थिरोग से संबंधित इलाज मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें