फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गंडक नदी का भी होगा पुनर्जनन कार्य

Mon, 08 Jul 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। गंडक नदी के पुनर्जनन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र में 15 रिचार्ज जोन चिह्नित किए गए हैं। नदी के उद्गम क्षेत्र में प्रत्येक जोन के लिए एक नोडल अधिकारी नामित होंगे, जो विभिन्न जल संवर्धन के कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त नदी क्षेत्र में पौधारोपण, जल संवर्धन, जल संचय के लिए चाल-खाल, चेकडैम निर्माण के अलावा जल स्रोतों को बढ़ाए जाने के कार्य होंगे। ।
विज्ञापन

आदर्श चंपावत की नोडल एजेंसी यूकॉस्ट के नेतृत्व में जिला कार्यालय सभागार में जीआईएस डाटा बेस तैयार करने और गंडक नदी पुनर्जनन को लेकर एक कार्यशाला हुई। वर्चुअल माध्यम से महानिदेशक यूकॉस्ट प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि कहा कि आगामी 2030 तक जिले को एक मॉडल जिले के रूप में विकसित करने के लिए आईआईआरएस के साथ मिलकर यूकॉस्ट एक डैश बोर्ड तैयार कर रहा है। जिले के विकास और इसे मॉडल जिला बनाए जाने के लिए देश के विभिन्न संस्थानों का सहयोग लेकर एक मॉडल तैयार कर विभाग वार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग का जिले में डाटा बेस तैयार करने में तेजी से कार्य गतिमान है।
कार्यशाला में डीएम नवनीत पांडे ने कहा कि अल्मोड़ा कोसी नदी की तर्ज पर चंपावत की गंडक नदी का पुनर्जनन का कार्य भी किया जा रहा है। यूकॉस्ट के विशेषज्ञ प्रोफेसर जेएस रावत ने बताया कि जियो डाटा बेस तैयार किए जाने के लिए विभाग वार कराए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग का ऐसा डाटा बेस तैयार किया जा रहा है कि एक क्लिक करने पर सभी जानकारियां प्राप्त होंगी। कार्यशाला में जिला प्रभारी जीआईएस केन्द्र नीरज फर्स्वाण द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों के अंतर्गत तैयार जीआईएस डेटाबेस के बारे में जानकारी दी। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह, डीडीओ दिनेश दिगारी, जिला प्रभारी जीआईएस केंद्र नीरज फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें