फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रीठा साहिब और आसपास गांव के लोग वायरल की चपेट में

Mon, 27 Feb 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी क्षेत्र के रीठा साहिब और आसपास के कई गांवों में मौसमी बुखार (वायरल) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। औसतन रोवाना 40 रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं अस्पताल में एक सप्ताह से फार्मासिस्ट के नहीं होने से भी परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉ. मयंक डिमरी का कहना है कि अस्पताल आने वाले लोगों में अधिकांश रोगियों में बुखार, सर्दी जुकाम, बदन दर्द की शिकायत मिल रही है। ग्रामीणों को दवा देने के अलावा उबला पानी पीने, ठंड से बचने की सलाह के साथ एहतियाती उपाय भी बताए जा रहे हैं। वहीं पाटी की प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरुशरण कौर का कहना है कि फार्मासिस्ट के अनुपस्थित रहने की उन्हें जानकारी नहीं है। फार्मासिस्ट का जवाब तलब किया जाएगा।


ये सावधानियां बरतें :
पसीना आने पर हवा से बचाव करें।
ठंडे पेय पदार्थ और खानपान से बचाव करें।
खांसी और छींक आने पर मुंह में कपड़ा रखें।
मौसम के अनुरूप कपड़े पहनें।
उबला पानी और ताजा खाना खाएं।

वायरल का असर सबसे ज्यादा कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। बदलते मौसम के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए सचल अस्पताल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें