रीठा साहिब में आई आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में आंशिक रूप से सुधार हुआ है। घाटी के मुख्य केंद्र रीठा साहिब में डॉक्टर की तैनाती हो गई है। साथ ही यहां 108 एंबुलेंस खराब होने के बाद एंबुलेंस की वैकल्पिक व्यवस्था लोहाघाट से की गई है।
रीठा साहिब के डॉ. आकाश सिंह रावत का इस माह कोटद्वार स्थानांतरण हो गया था। उनके जाने के बाद से अस्पताल डॉक्टर विहीन था। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि डॉ. अंजलि सिंह को रीठा साहिब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। डॉ. अंजलि ने कार्यभार संभाल लिया है।
वहीं 15 दिनों से खराब पड़ी लधिया घाटी अस्पताल की 108 एंबुलेंस के स्थान पर दूसरी एंबुलेंस भेज दी गई है। रीठा साहिब की एंबुलेंस ठीक होने तक लोहाघाट की एंबुलेंस कार्यरत रहेगी।