फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एक जून से शारदा बैराज पर रेड अलर्ट जारी

Thu, 01 Jun 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा बैराज में पूजा अर्चना करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एक जून बृहस्पतिवार से बनबसा शारदा बैराज पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है जो 15 अक्तूबर तक लागू रहेगा। इस बीच शारदा नदी तट, नदी के बीच जाने पर रोक रहेगी। छान लगाने वालों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। रेड अलर्ट के दौरान शारदा का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर बैराज को वाहनों के लिए बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिए प्रति वर्ष एक जून से 15 अक्तूबर तक बैराज पर रेड अलर्ट रहता है। इस बीच बनबसा शारदा हेडवर्क्स प्रशासन यूपी और उत्तराखंड प्रशासन को नदी के हर घंटे की सूचना देता है। शारदा बैराज के प्रभारी अटेंडेंट रोहित चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 7489 क्यूसेक रहा जबकि पिछले माह एक मई को नदी का जलस्तर 4724 क्यूसेक था। गर्मी से पहाड़ों में बर्फ पिघलने लगी है जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।
इनसेट
शारदा बैराज पर रेड अलर्ट की घोषणा कर बाढ़ काल के पहले दिन एक जून को शारदा बैराज पर विधि विधान से मां शारदा की पूजा-अर्चना की गई। इसमें देश एवं नागरिकों की खुशहाली की कामना की गई। बैराज पर लगे आपातकालीन सायरन की जांच की गई। वहां एसडीओ प्रशांत कुमार, प्रभारी बैराज अटेंडेंट जेई रोहित चौधरी, जेई संजय सिंह, गौरव जायसवाल और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें