लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे रायनगर चौड़ी गांव में आठ दिवसीय संगीतमय विष्णु महापुराण कथा का हवन की आहुति के साथ पारायण हो गया है। इस दौरान भंडारा आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। शुक्रवार को पुरोहित पंडित ललित मोहन शर्मा और निर्मल पुनेठा ने कई अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान मुख्य यजमान कमल किशोर राय, भैरव राय, रमेश राय, कमल राय, भैरव दत्त राय, दीपक राय, सचिन राय, राजेंद्र राय, जीवन राय, राजू राय, पूरन चंद्र जोशी, नीरज राय, राहुल राय, मोहित राय आदि ने यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र में सुख, समृद्धि खुशहाली की कामना की। कथावाचक व्यास मानस रत्न प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने कथा के भव्य आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया। संवाद