फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में थम नहीं रहीं बगावत, विधायक के पूर्व पीआरओ कोठारी, भाजयुमो के 10 नेताओं ने पार्टी छोड़ी

विज्ञापन
Rebellion in BJP did not stop, former PRO of MLA Kothari, 10 leaders of BJYM left the party
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा में बगावत थम नहीं रही है। विधायक के पूर्व पीआरओ शत्रुघ्न कोठारी ने चंपावत सीट पर भाजपा का टिकट रिपीट होने से नाराज हो पार्टी से नाता तोड़ लिया। उनके अलावा भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मोहित गड़कोटी सहित 10 नेताओं ने प्रत्याशी का विरोध किया है। इन नेताओं ने कहा कि उनकी नाराजगी पार्टी से नहीं है, लेकिन वे प्रत्याशी के लिए काम नहीं कर सकते। उन्होंने प्रत्याशी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगा पार्टी छोड़ने का दावा किया है। कहा कि अगर पार्टी किसी अन्य को प्रत्याशी बनाती है, तो वे फिर से भाजपा के लिए काम करेंगे। इस्तीफा देने वालों में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश जोशी, मुकेश साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण मेहता, पंकज कुमार, दीप चंद, राजकिशोर भंडारी, पुष्कर सिंह महर, टनकपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष भीम रजवार शामिल हैं। प्रत्याशी के नाम की घोषणा के 48 घंटे बाद से भाजपा में अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक का कहना है कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप सही नहीं हैं। गए कार्यकर्ताओं को वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें