टनकपुर बस स्टेशन में खोले गए चाइल्डलाइन हेल्प डेस्क में लोगों को हेल्प डेस्क के बारे में बताते री
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। स्वयंसेवी संस्था रीड्स ने रोडवेज बस स्टेशन में चाइल्ड लाइन हेल्प डेस्क सेवा शुरू की है। रविवार को संस्था कार्यकर्ताओं ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ कर हेल्प डेस्क से बच्चों को मिलने वाली सहायता की जानकारी दी। टीम की सदस्य अर्चना लोहनी और शैलजा गड़कोटी ने उपस्थित लोगों को चाइल्ड लाइन 1098 हेल्प डेस्क के बारे में बताया कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए किसी भी तरह की सहायता के लिए यह सेवा शुरू की गई है। यदि किसी भी बच्चे को किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत हो तो वह 1098 नंबर में फोन कर मदद मांग सकता है। इस मौके पर जमुना देवी, करण सिंह, आलोक विलियम, सुखदेव सिंह, सुभाष पंगरिया, अनिल लोहनी, रमाशंकर मिश्रा आदि थे।