फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह से टूटा है रौंसाल-मटियानी मोटर मार्ग

विज्ञापन
बदहाल पड़ा नेपाल सीमा को जोड़ने वाला लोहाघाट का दूरस्थ रौंसाल-मटियानी मोटर मार्ग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा को जोड़ने वाला रौंसाल-मटियानी मोटर मार्ग बदहाल पड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बना यह मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इस कारण लोग जान हथेली पर रखकर इस मार्ग से सफर करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

करीब पांच वर्ष पहले पीएमजीएसवाई की ओर से सात किमी लंबा रौंसाल-मटियानी मोटर मार्ग बनाया गया था लेकिन इसके बाद इस मार्ग की कोई सुध नहीं ली गई। वर्तमान में इस मार्ग में डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है। स्क्रबर बंद पड़े हैं। सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हैं। नालियों का अता-पता नहीं है। इस मार्ग से गुजरने वाले छोटे वाहनों के चेंबर जमीन में लग रहे हैं जिससे वाहनों को काफी क्षति पहुंच रही है।
वाहन चालक सूरज सिंह, पान सिंह, भीम सिंह, महेश राम आदि का कहना है कि यह मार्ग वाहनों के चलने लायक नहीं है। मजबूरी में इस मार्ग पर वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इस मार्ग को जल्द ठीक नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

रौंसाल-मटियानी मोटर मार्ग को बने पांच साल से अधिक का समय हो चुका है। इस मार्ग को लोनिवि को हस्तांतरित करने की कार्रवाई चल रही है। मार्ग को सही कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद मोटर मार्ग को ठीक कराया जाएगा। -एपी जोशी, ईई पीएमजीएसवाई चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें