फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती और मां महाकाली की रथ यात्रा निकली

विज्ञापन
चामी चौमेल के आषाढ़ी महोत्सव में रथ यात्रा ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चामी चौमेल में चल रहे आषाढ़ी महोत्सव के अंतिम दिन चामी गांव से मां भगवती और मां महाकाली की रथयात्रा निकाली गई इसमें सैकड़ों लोगों ने शीष नवाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले बृहस्पतिवार रात को देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। यहां लगी देव गद्दी में देवडांगरों ने लोगों के कष्ट दूर किए।
विज्ञापन

चामी के भगवती मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना की गई। दोपहर बाद गांव के मंदिर से मां भगवती एवं मां महाकाली की रथयात्राएं निकाली गई। रस्सों के सहारे दो किमी दुर्गम रास्तों से होते हुए खड़ी चढ़ाई पार कर रथ यात्रा देवीथान पहुंची। रथ में सवार भगवती मां महाकाली के देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। रथयात्रा के पीछे महिलाएं मांगलिक गीत गाते हुए जयकारा लगाते हुए चल रही थी। रथयात्रा में क्षेत्र के लोगों ने शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
देर शाम देवीथान पहुंचने के बाद लोक देवताओं ने अवतरित होकर स्नान कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। रथयात्रा के मंदिर की परिक्रमा पूर्ण करने के बाद मंदिर परिसर में मेला आयोजित हुआ। गांव के युवाओं ने भंडारे का आयोजन किया जिसमें लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष अशोक महर, ग्राम प्रधान प्रकाश महर, कुंदन सिंह, गोविंद सिंह, संजू पाठक, नवीन पाठक, विजय महर आदि ने सभी का स्वागत किया। इधर वल्सों चौमेल में भी मां भगवती की रथयात्रा के साथ रक्षाबंधन मेले का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें