टनकपुर महाविद्यालय में होनी गायन करते डा. पंकज उप्रेती एवं अन्य। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय के संगीत विभाग में इन दिनो गायन होली की धूम मची है। महाविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष संगीताचार्य डॉ. पंकज उप्रेती ने रंग दीन्ही चूनर सारी, एक हाथ अचरा पकड़ लीन्हो दूजे हाथ पिचकारी सुना श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पं. जीतेंद्र भट्ट, तबला वादक पं. नीरज कापड़ी, प्रत्यक्ष भंडारी, दिव्यांशु ने भी अपनी गायकी से धूम मचाई। वहां डॉ. विजय डालाकोटी, डॉ. देवकीनंदन गड़कोटी, डॉ. होशियार सिंह, सुमन कुमारी, आरती, अश्वनी कुमार आदि थे। संवाद