टनकपुर (चंपावत)। देवभूमि रामलीला समिति छीनीगोठ की ओर से महाशिव रात्रि से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए 22 जनवरी से पात्रों की तालीम शुरू कराने का निर्णय लिया है। समिति की रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें इस बार भी सर्वसम्मति से महाशिवरात्रि पर्व से रामलीला के मंचन का निर्णय लिया। बैठक के बाद मीडिया प्रभारी सुनील नरियाल ने बताया कि 22 जनवरी से दोपहर दो बजे से पात्रों की तालीम शुरू करा दी जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष हरीश जोशी, सचिव मुकेश जोशी,कोषाध्यक्ष गोविंद बल्लभ चौड़ाकोटी, श्याम दत्त पांडे, भुवन जोशी, नीरज भट्ट, नवीन नरियाल, शंकराचार्य जोशी, तपन गड़कोटी आदि मौजूद रहे।