फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी में रामलीला मंचन जारी

Thu, 23 Apr 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। आदर्श रामलीला कमेटी पाटी जौलाड़ी की ओर से 10वें दिन रामलीला जारी रही। रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और विशिष्ट अतिथि दायित्वधारी मुकेश महराना ने किया। कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि सीता हरण, जटायु मरण, शबरी आश्रम, राम और सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सुग्रीव के राजतिलक तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रावण का अभिनय उत्तम सिंह मेहता, सीता का लक्ष्य जोशी, राम का प्रवीन सिंह, लक्ष्मण का रितिक नेगी, सुग्रीव का आदित्य पगरिया, हनुमान का अभिनय नवनीत गहतोड़ी ने किया। इस दौरान लीला निर्देशक महेश चंद्र गहतोड़ी, सह निर्देशक सुरेश चंद्र भट्ट, सतीश चंद्र जोशी, गोकुलानंद भट्ट, आनंद सिंह मेहता, पीतांबर गहतोड़ी, राजू बोहरा, महेश चंद्र जोशी, जगदीश टकवाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें