स्थापना दिवस पर चंपावत में जुलूस निकालते विश्व हिदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद
चंपावत। विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल ने स्थापना दिवस पर शहर में जुलूस निकाला। संगठन ने बाहरी लोगों के अनिवार्य रूप से सत्यापन करने के लिए एक माह तक लगातार अभियान चलाने की मांग की। इसके अलावा मंगलवार और हिंदुओं के खास पर्व में मीट विक्रेताओं की दुकान को बंद करने पर भी जोर दिया गया। इसे लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। परिषद जिलाध्यक्ष मोहित पांडे, चंदन सिंह और भूपेंद्र महर के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में दीपक कुंवर, राकेश, आदित्य, अंकित, संजय, संदीप आदि थे। इधर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की ओर से सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ विहिप और बजरंग दल ने बुधवार को स्टेशन रोड पर पुतला फूंका।
सरस्वती शिशु मंदिर टनकपुर में दो दिनी खेलकूद 10 से
टनकपुर (चंपावत)। कुंवर जंगबहादुर चंद सरस्वती शिशु मंदिर में 10 सितंबर से दो दिनी मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसमें कुमाऊं के छह जिलों में स्थित सरस्वती शिशु मंदिरों के करीब तीन सौ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की दौड़, ऊंचीकूद, लंबीकूद, खो-खो, कबड्डी, गोलाफेंक, चक्काफेंक आदि मुकाबले होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के रहने और भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है।
स्थापना दिवस पर चंपावत में जुलूस निकालते विश्व हिदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद