फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले में धूमधाम से मनाया गया राखी का पर्व

Thu, 31 Aug 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट आईटीबीपी में हिमवीरों को रा​खियां बांधती महिला हिमवीर जवान व ग्रामीण महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। विभिन्न मार्गो, जिनमें रोडवेज की बस सेवा संचालित नहीं होती है वहां टैक्सी वाहनों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रोडवेज की ओर से बस में बहनों को मुफ्त यात्रा कराई गई। एसएसबी की पंचम वाहिनी मुख्यालय और बार्डर आउट पोस्ट में भी राखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोहाघाट के छमनिया चौड़ स्थित आईटीबीपी में कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। हिमवीर महिला जवानों, हिमवीर परिवार की बहनों ने हिमवीरों को राखी बांधी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें