टनकपुर(चंपावत)। खटीमा वन रेंज से सटे क्षेत्र के छीनीगोठ, आमबाग, ज्ञानखेड़ा ग्राम सभाओं के ग्रामीणों ने विभाग से गांवों में खतरा बने सूखे पेड़ों को काटने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने समाजसेवी मुकेश जोशी के नेतृत्व में सोमवार को खटीमा में एसडीओ संचिता वर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि खटीमा रेंज के अंतर्गत कई सूखे पेड़ों के आंधी तूफान से गिरने की आशंका है। इससे जानमाल का खतरा बना हुआ है। इन पेड़ों को काटा जाना जरूरी है। इस दौरान जगदीश पंत, राजन जोशी, नीरज भट्ट, नवीन जोशी उपस्थित रहे। संवाद