नगर पालिका में प्रदर्शन करते प्रभावित परिवार व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता
टनकपुर (चंपावत)। नगर के जीजीआईसी गेट के पास से हटाए अतिक्रमण के प्रभावित तीन परिवारों ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओँ के साथ नगर पालिका में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन ने रोजगार के लिए भूमि देने की मांग उठाई। बुधवार को प्रभावित अरुण राणा, बिल्लो देवी और रेनू राणा के परिवारों ने यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नीरज मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रोजगार के लिए भूमि देने की मांग की। प्रदर्शन में सौरभ गिरी, कपिल चिलकोटी, खेम सिंह विकास आर्य, भौमिक बोरा, नीरज सिंह आदि शामिल रहे। संवाद