फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नीट की सीबीआई जांच की मांग उठाई

Tue, 11 Jun 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में नीट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग करते एबीवीपी का
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एबीवीपी ने नीट यूजी केपरिणामों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) पर नाराजगी जताई। आक्रोशित युवाओं ने परीक्षा परिणामों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से एनटीए के महानिदेशक को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को लोहाघाट में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रिंकू बिष्ट के माध्यम से एनटीए के महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग उठाई। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष रितिक ढेक, मनीष बिष्ट, योगेश महर, साहिल अधिकारी, नीरज सगटा, गौरव पांडेय, राहुल कुमार, नमन वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें