फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किराना गोदाम में घुसा बारिश का पानी, लाखों की क्षति

Tue, 27 Jun 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के किराना गोदाम में पानी से बर्बाद खाद्य सामग्री। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। शनिवार रात हुई बारिश के बाद निकास व्यवस्था गड़बड़ाने से शहर के एक व्यापारी के किराने के गोदाम में पानी घुस गया। इससे काफी सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

चंपावत के प्रमुख थोक और खुदरा कारोबारी कमलेश राय और दीपक राय के गोदाम में नाले से एकाएक आए पानी से बड़ी मात्रा में किराना सामान बर्बाद हो गया। दोनों कारोबारियों ने बताया कि चीनी, गुड़, मिश्री, नमक, मैगी, बिस्कुट, साबुन, सर्फ, चावल, सोयाबीन, तेल सहित किराना के काफी सामान को नुकसान हुआ है। रात में एक झटके में पानी से सामान को भीगने से बचाने का मौका भी नहीं मिल सका। अगले दिन मशीन लगाकर पानी को निकाला गया लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। दोनों व्यापारियों ने बताया कि सामान के भीगने से आठ लाख रुपये से ज्यादा सामान की क्षति हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें