फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला मुख्यालय में बारिश ने बढ़ाई मुश्किल

Sun, 11 May 2025 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे सुर‌‌क्ष‌ित स्थल ढूंढते सिख श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। करीब आठ बजे हल्की धूप निकल आई। इससे गर्मी का एहसास हुआ। इसके बाद मौसम ने फिर करवट बदली और करीब 11 से 11:30 बजे तक बारिश हुई। दोपहर 12 बजे एक बार फिर बारिश शुरू हो गई जो एक घंटे से अधिक समय चलती रही। इससे सड़क पर पैदल चल रहे लोगों को बचने के लिए यहां-वहां भागना पड़ा। रीठासाहिब दर्शन के लिए जा रहे सिख श्रद्धालुओं को भी बाइक रोककर बारिश के थमने का इंतजार करना पड़ा। वहीं कई जगह नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा। बारिश के चलते चंपावत का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें