फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा में गरीबों के लिए आफत बनकर आया अंधड़

विज्ञापन
बनबसा के मीना बजार झोपड़ पट्टी में टिनशैड पर गिरा पेड़। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। तेज अंधड़ के साथ बारिश क्षेत्र में गरीबों के झालों पर आफत बनकर बरसी। अंधड़ से गिरे पेड़ की चपेट में आने से मीना बाजार झोपड़ पट्टी में दो लोगों के झाले ध्वस्त हुए हैं। देवीपुरा, गढ़ीगोठ, लाटा खल्ला में एक वृद्धा समेत 15 लोगों के आवासीय और गोशाला के झाले ध्वस्त हुए हैं। झालों में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में आम, लीची, कटहल के फलों को भी भारी नुकसान हुआ है। रविवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हुई। अंधड़ में मीना बाजार झोपड़ पट्टी में एक विशालकाय वृक्ष धराशायी होने से कमलजीत, टिंकू का झाला ध्वस्त हो गया। झाले में रखा घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। देवीपुरा में हीराबल्लभ, प्रकाश चंद्र, गढ़ीगोठ में मोहन सिंह बिष्ट, महेश लाल, गुदमी में राजू बिष्ट, राजेंद्र राम, प्रमोद कुमार, खीम राम, चंदा देवी, गोविंदी देवी, दीवान राम, सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार के झाले भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। लाटा खल्ला में 45 वर्षीय माया देवी और 90 वर्षीया वृद्धा तुलसी देवी के झाले की छत उड़ गई। बताया गया कि अंधड़ शुरू होते ही वृद्धा माया देवी पड़ोसी के घर चली गई थी, जिससे वह बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें