फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव

Thu, 08 Aug 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई गांव जलभराव की जद में आ गए। कई गांवों में फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

बनबसा क्षेत्र में बुधवार को 123 एमएम बारिश हुई। इससे फागपुर, भजनपुर, चंदनी, बमनपुरी, पचपकरिया, देशीफार्म, गुदमी, मीना बाजार में जगह-जगह जलभराव हो गया। बनबसा के देवीपुरा गांव में जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी हुई। कुछ ग्रामीण अपने छोटे बच्चों को लेकर रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को विवश हुए। स्ट्रांग फार्म के सचिव युजिन जार्ज ने बताया कि उनके कई बीघा भूमि पर धान की फसल सड़ने से खराब हो चुकी है। बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी ने बताया कि गांव में कई किसानों की फसल जलमग्न होने से नष्ट हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें