टनकपुर में रेलवे के अतिक्रमण हटाने के नोटिस के मामले में एसडीएम आकाश जोशी से चर्चा करते पालिकाध
टनकपुर (चंपावत)। सप्ताहभर रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा करने का मामला एसडीएम आकाश जोशी के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया। रेलवे की ओर से बीते दिनों वार्ड तीन और चार क्षेत्र में अनेक जगह नोटिस चस्पा कर सप्ताह भर में रेलवे की भूमि खाली करने को कहा गया। इसके विरोध में वार्ड के लोगों ने सीएम कैंप कार्यालय और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। मामले में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मदन गहतोड़ी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार और वार्ड तीन के सभासद वकील अंसारी, वार्ड 4 के सभासद दिलदार अली, मुकेश जोशी समेत कई लोग एसडीएम से मिले। एसडीएम से मांग की गई कि सिर्फ अभिलेखों में दर्ज 80 बीघा, 17 बिस्वा भूमि पर ही रेलवे की ओर से कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि इस मामले में रेलवे के अधिकारियों से रेलवे में दर्ज भूमि को लेकर जानकारी ली जाएगी। संवाद