फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतामणी बने नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
चंपावत में लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की खंडीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव संघ कार्यालय में कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र गहतोड़ी की देखरेख में रविवार को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें चिंतामणि कापड़ी अध्यक्ष, हरीश चंद्र भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्राबल्लभ जोशी उपाध्यक्ष, लीलाधर जोशी सचिव, मनोज राम संयुक्त सचिव, गिरधारी दत्त कोषाध्यक्ष, डिकर देव, टीका राम संगठन मंत्री, बलदेव कापड़ी संरक्षक चुने गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को समाजसेवी की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हित में काम करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें