फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाला पड़ने वाली सड़कों पर एक सप्ताह में लगाएं चेतावनी बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में शीतकाल की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने सड़क निर्माण से संबंधित लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को पाला पड़ने वाले सभी मार्गों पर एक सप्ताह के भीतर चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही नियमित चूना छिड़काव के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारणों से अगर वाहन दुर्घटना होती है तो संबंधित विभागीय अधिकारी की पूर्ण जिम्मेदारी मानी जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था एवं आवश्यकतानुसार जरूरत मंद व्यक्तियों को तत्काल कंबल वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को कोहरे की स्थिति में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी टैक्सी, मैक्स और अन्य सार्वजनिक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप, फॉग लाइट आदि की गहन चेकिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदारों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें