फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हनुमानचट्टी पर मलबे से 17 घंटे बंद रही पूर्णागिरि सड़क

Fri, 25 Aug 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
ठुलीगाड़-भैरव मंदिर पर आए मलबे को हटाती मशीन। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच भारी मलबा आने से पूर्णागिरि सड़क 17 घंटे बंद रही। इस कारण श्रद्धालु देवी दर्शन नहीं कर सके। देवी दर्शन से लौटकर आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी। कई यात्रियों ने कठिन पैदल रास्तों से आवाजाही की। बृहस्पतिवार शाम छह बजे बंद सड़क शुक्रवार सुबह 11 बजे खुल सकी। वहीं चंपावत जिले में एक ग्रामीण सड़क स्याला-पोथ तक बंद है। इसे खोलने के लिए मशीन लगाई गई है। शनिवार तक इस सड़क को खोलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

चंपावत जिले में हुई बारिश : (मिमी में)
बनबसा : 26
चंपावत : 04
लोहाघाट : 04
पाटी : 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें