बनबसा नया बस्ती में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथि व आयोजकों के साथ।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। न्यू शारदा क्रिकेट क्लब गुदमी नया बस्ती की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला पूर्णागिरि क्रिकेट क्लब ने 41 रनों से जीता। शुक्रवार को नयाबस्ती खेल मैदान में शुरू हुए इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला पूर्णागिरि क्रिकेट क्लब व पचपकरिया इलेवन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी कर पूर्णागिरि क्रिकेट क्लब ने छह विकेट पर 125 रन बनाए। जवाब में पचपकरिया इलेवन निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 84 रन ही जुटा सकी। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने किया। अंपायर गजेंद्र सिंह सामंत व निर्मल कुमार, स्कोरर शुभम थे। आंखों देखा हाल राजेश कुमार ने सुनाया। (संवाद)