फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई में जन भागीदारी जरूरी

Thu, 05 Jun 2025 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में सारा की ओर से संचालित जल संरक्षण अभियान के तहत ग्राम पंचायत राकड़ी फुलारा के रामलीला मैदान में जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई और जनजागरूकता में जन भागीदारी जरूरी है। इसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने की जानकारी दी गई। बुधवार को लघु सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता विमल कुमार की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष रामलीला कमेटी राकड़ी फुलारा के तारा दत्त पांडे ने कार्यक्रम शुरू किया। विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। वहां पूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र महरा, प्रशासक दीपक रावत, पूर्व प्रधान संजय बोहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें