लोहाघाट (वि)। नगर के ओकलैंड पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा निकिता बिष्ट का चयन सीमेंस छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। निकिता की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। ओकलैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि निकिता वर्तमान में पंतनगर विवि आईटी शाखा की प्रथम वर्ष की छात्रा है। जर्मन कंपनी सीमेंस की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति कार्यक्रम में पूरे भारत में से 400 छात्र-छात्राओं में निकिता का भी चयन हुआ है, इसमें छात्रा को पढ़ाई के दौरान विभिन्न शैक्षणिक सुविधाएं और छात्रवृत्ति भी मिलेगी। इसके साथ छात्रा को दूसरे साल में इंटर्नशिप का भी मौका मिल सकेगा।