लोहाघाट (चंपावत)। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटन पाटनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और बाल शोषण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के दिशा-निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी शीला, आशा गहतोड़ी, पलक चिल्कोटी और सपना चौधरी ने बच्चों को सरल भाषा में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दीं। प्रधानाध्यापक शंकर सिंह अधिकारी और शिक्षक श्रीनिवास ओली ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को निडर, सजग और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।