चंपावत। जिला सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में कृषक बंधुओं की बैठक हुई। बैठक में उद्यान विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र को जिले में मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्तर पर किसानों को प्रशिक्षण देने को कहा गया। उन्होंने आलू के बीज उत्पादन को गति देने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम कुसुम योजना का अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिलाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम कृष्णा नाथ गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, कृषक चंद्रशेखर तिवारी आदि थे। संवाद